रोहतास में बुधवार की रात कार और मैजिक में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा कैमूर पहाड़ी स्थित रोहतास थाना क्षेत्र में NH-2C पर तुम्बा गांव के करबला के पास हुआ।
मैजिक गाड़ी व विपरीत दिशा से आ रही स्वीफ्ट कार कार में आमने-सामने कि जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायलों में रंजन कुमार उम्र 22 वर्ष गांव नदियाई, जिला पलामू का बताया जाता है। जबकि दूसरा नाजिर, खान 24 वर्ष केरपा तिलौथू, रोहतास का है। अन्य चार को भी चोट आई है। सभी घायल नौहट्टा अंचल के तिलोखर गांव में बारात में जा रहे थे।
मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस के 102 पर कॉल किया तब मौक़े पर एम्बुलेंस पहुंची। उसके बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए नारायण हॉस्पिटल, जमुहार ले जाया गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। घायलों के परिजन एनएमसीएच, जमुहार पहुंच गए हैं।